कर्नाटक: वीज़ा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी मां-बेटे गिरफ्तार
कर्नाटक में पाकिस्तानी मूल की फरहानाज़ और उनके बेटे मोहम्मद फरदीन खान को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर वीज़ा की अवधि समाप्त होने के बाद भी गैर-कानूनी तरीके से रहने का आरोप है। जांच में सामने आया कि भारतीय नागरिक न होने के बावजूद, दोनों ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे सरकारी दस्तावेज हासिल कर लिए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने इन दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते भी खुलवा रखे थे।