कर्नाटक में घायल तेंदुए ने रेस्क्यू टीम पर किया हमला, बाद में सुरक्षित पकड़ा गया
कर्नाटक के दावणगेरे में एक कार की टक्कर से जख्मी हुए तेंदुए ने बचाव अभियान के दौरान वन विभाग के कर्मियों पर हमला बोल दिया। अधिकारियों ने तेंदुए को नियंत्रित करने के लिए बेहोशी का इंजेक्शन (ट्रैंक्विलाइजर) दिया था, पर दवा का प्रभाव शुरू होने से पहले ही उसने एक अधिकारी पर छलांग लगा दी। हालांकि, इसके बाद टीम ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।