कर्नाटक: महिला डॉक्टर पर पति और 10 साल के बेटे की हत्या का आरोप
कर्नाटक के धारवाड़ में एक एनेस्थेसियोलॉजिस्ट की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में उनकी पत्नी, जो खुद एक डॉक्टर हैं, पर हत्या का आरोप लगा है। महिला पर अपने 10 साल के बेटे को भी मारने का इल्जाम है। रिश्तेदारों को डॉक्टर का शव खून से सना हुआ मिला, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया।