कर्नाटक: जूलरी शॉप से चूहा चुरा ले गया ₹10 लाख के गहने, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत
कर्नाटक के एक आभूषणों की दुकान से हाल ही में ₹10 लाख मूल्य के सोने और हीरे के गहने अचानक गायब हो गए। जब दुकान के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, तो पता चला कि एक चूहा अपने मुंह में गहने दबाकर उन्हें अपने बिल के अंदर ले जा रहा था। बाद में तलाशी लेने पर चूहे के बिल से 3 नेकलेस और 10 अंगूठियां बरामद की गईं।