कर्नाटक: जज की कुर्सी पर जादू-टोना करने वाली महिला गिरफ्तार, CCTV से हुआ खुलासा
कर्नाटक के चिकबल्लापुर में एक 65 वर्षीय महिला को जज की कुर्सी पर कथित तौर पर तंत्र-मंत्र करने के मामले में पुलिस ने पकड़ा है। कोर्टरूम के सीसीटीवी कैमरों में महिला को जज की सीट पर सरसों के दाने बिखेरते हुए देखा गया। खबरों के मुताबिक, महिला किसी दीवानी मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में करवाने के लिए यह टोटका कर रही थी।