कर्नाटक: कांग्रेस नेता डेविड डिसूज़ा की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के उडुपी में कांग्रेस नेता डेविड डिसूज़ा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर जान ले ली। यह घटना तब हुई जब डिसूज़ा सड़क के पास खड़ी अपनी गाड़ी में सवार हो रहे थे। सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज के अनुसार, एक हमलावर ने उनके पास आकर बेहद करीब से उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
कर्नाटक: कांग्रेस नेता डेविड डिसूज़ा की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार | ShortKT