कर्नाटक: अस्पताल का गटर साफ कराने के आरोप में डॉक्टर और नर्स सस्पेंड
कर्नाटक के हावेरी जिले में एक अस्पताल का शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां मरीज़ों से गटर साफ करवाया गया। इस मामले में एक डॉक्टर और एक सीनियर नर्स को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि अस्पताल के ओवरफ्लो हो रहे गटर को साफ करने के लिए दो मरीज़ों को बेहतर इलाज और दवाइयों का झांसा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने बाल्टियों से गटर की सफाई की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।