कर्नल सोफिया पर टिप्पणी: मंत्री विजय शाह पर केस नहीं चलेगा, राज्यपाल ने दी अनुमति
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंत्री विजय शाह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न करने की सिफारिश को अपनी स्वीकृति दे दी है। यह निर्णय कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर शाह द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी की जांच कर रही एसआईटी (SIT) की रिपोर्ट आने के बाद लिया गया है। इससे पूर्व, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि इस मामले में अंतिम निर्णय राज्यपाल के स्तर पर विचाराधीन है।