करोड़पति ससुर की हत्या के लिए बहू ने रचे थे 3 प्लान, तीसरे प्रयास में मिली कामयाबी
कानपुर के अमीर व्यवसायी विनीत मिनोचा की हत्या के पीछे उनकी बहू का हाथ था, जिसने वारदात को अंजाम देने के लिए तीन अलग-अलग योजनाएं तैयार की थीं। पुलिस की जांच के मुताबिक, पहले प्लान में ससुर को सड़क पर गाड़ी से कुचलने की साजिश थी, जबकि दूसरे प्लान में घर पर तकिए से उनका दम घोंटकर इसे हार्ट अटैक का रूप देने की कोशिश की गई थी। आरोपी बहू ने बताया कि ससुर ने उन्हें देख लिया था, जिसके चलते उन्हें आखिरी विकल्प के तौर पर चाकू से हमला करना पड़ा।