करूर भगदड़ पीड़ितों के 32 परिजनों को सीएम विजय ने सौंपी सरकारी नौकरी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने करूर में हुई भगदड़ के दौरान जान गंवाने वाले 41 लोगों में से 32 पीड़ितों के परिवारों से भेंट की। उन्होंने इन परिजनों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह आयोजन करूर जिला कलेक्ट्रेट में संपन्न हुआ। बता दें कि मद्रास उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को इन परिवारों को नियुक्ति पत्र देने की मंजूरी दे दी थी।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
करूर भगदड़ पीड़ितों के 32 परिजनों को सीएम विजय ने सौंपी सरकारी नौकरी | ShortKT