आयकर कानून की धारा 270A के मुताबिक, यदि आप अपनी आय कम दिखाते हैं, तो आपको बकाया टैक्स का 50% जुर्माना देना पड़ सकता है। वहीं, गलत जानकारी या फर्जी दावे करने पर यह जुर्माना 200% तक पहुंच सकता है। इसके अलावा, धारा 234F के अनुसार समय सीमा बीतने के बाद ITR फाइल करने पर ₹5,000 तक का विलंब शुल्क लग सकता है। हालांकि, जिनकी सालाना आय ₹5 लाख तक है, उनके लिए यह जुर्माना ₹1,000 तक ही सीमित रखा गया है।