कपिल शर्मा शो 70% स्क्रिप्टेड है, कीकू शारदा का खुलासा; सलमान खान को लेकर कही ये बात
कॉमेडियन कीकू शारदा ने कपिल शर्मा शो की कार्यप्रणाली पर बात करते हुए बताया कि इसमें करीब 70-30 का अनुपात रहता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शो का लगभग 70% हिस्सा पहले से लिखी गई स्क्रिप्ट पर आधारित होता है, जबकि 30% हिस्सा पूरी तरह से मौके पर ही तैयार होता है। कीकू ने आगे कहा कि सलमान खान के साथ शूटिंग के दौरान स्थिति अलग होती है, क्योंकि यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि उन्हें किस बात पर हंसी आ जाएगी।