कनाडा: 'बुरी आत्मा' का झांसा देकर महिला से रेप करने वाला पुजारी गिरफ्तार
कनाडा के ओशावा में 50 वर्षीय राजेंद्रनाथ दूधनाथ महाराज को धार्मिक रस्मों के नाम पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करने और यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पुजारी ने पीड़िता को बुरी आत्माओं का भय दिखाया और निजी पूजा के नाम पर उसे अपने जाल में फंसाया, जिसके बाद उसने धार्मिक अनुष्ठान की आड़ में महिला के साथ दुष्कर्म किया।