कठुआ में पाक आतंकियों की मदद करने वाला 20 साल से सक्रिय शख्स गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पुलिस ने हाजी लतीफ नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा है, जो 20 साल से अधिक समय से पाकिस्तानी आतंकियों की सहायता कर रहा था। वह जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों को मदद पहुंचा रहा था। जांचकर्ताओं का कहना है कि लतीफ ने कम से कम 12 पाकिस्तानी आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कराने, उनके ठहरने, खाने-पीने और आवागमन का इंतजाम करने में मदद की।