कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर केस दर्ज, जमीन सौदे में धोखाधड़ी का आरोप

मध्य प्रदेश के कटनी में एयर होस्टेस से पुलिस अधिकारी बनीं सीएसपी नेहा पच्चीसिया और दो अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक हत्या के आरोपी के पिता को धमकाकर 1.07 करोड़ रुपये में जमीन का सौदा किया। शिकायत के अनुसार, रजिस्ट्री के वक्त उन्होंने 18.20 लाख रुपये दिए, लेकिन बाकी की रकम का भुगतान नहीं किया। नेहा पच्चीसिया पर इससे पहले भी रिश्वत मांगने के आरोप लग चुके हैं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर केस दर्ज, जमीन सौदे में धोखाधड़ी का आरोप | ShortKT