कच्चे तेल की कीमतों में उछाल: सरकार ने डीज़ल और ATF पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर दी राहत
ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने के चलते केंद्र सरकार ने 16 जुलाई से डीज़ल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। अब डीज़ल पर टैक्स ₹8.5 से बढ़कर ₹15.5 प्रति लीटर और ATF पर ₹7.5 से बढ़कर ₹14.5 प्रति लीटर हो गया है। वहीं, पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली लेवी को ₹4 से घटाकर ₹2.5 प्रति लीटर कर दिया गया है।