कच्चा या पका केला: सेहत के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट ने दी सलाह
पोषण विशेषज्ञ लीमा महाजन का कहना है कि हरे (कच्चे) और पीले, दोनों तरह के केले स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आप मधुमेह से पीड़ित हैं, वजन घटाना चाहते हैं या कसरत के तुरंत बाद ऊर्जा पाना चाहते हैं, तो कच्चा केला खाना बेहतर है, लेकिन कब्ज की समस्या में इसे उबालकर लेना चाहिए। दूसरी ओर, दिल की सेहत, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने या वजन बढ़ाने के लिए पीला केला खाना फायदेमंद है, जबकि दस्त होने पर इसे दही के साथ मिलाकर खाना चाहिए।