कंबोडिया: मेकांग नदी में मिली दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की मछली, वजन 300 किलो
कंबोडिया के स्टंग ट्रेन्ग क्षेत्र में मछुआरों ने मेकांग नदी से मीठे पानी की अब तक की सबसे भारी मछली पकड़ी है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है। यह स्टिंगरे मछली करीब 300 किलोग्राम (661 पाउंड) वजनी है और पूंछ समेत इसकी कुल लंबाई 3.98 मीटर यानी लगभग 13 फीट मापी गई है।