कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना, प्रदर्शनकारी छात्रों का साथ देने पर कहा 'पॉकेट मार'
कंगना रनौत ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने वाली एक अभिनेत्री पर बिना नाम लिए निशाना साधा है। कंगना ने उस अभिनेत्री के पहनावे की तुलना जेबकतरे से की है। उन्होंने 'हाफ पैंट और उल्टी टोपी' पहनने के लिए उनका मजाक उड़ाया और उन्हें स्टाइलिंग में मदद देने की बात कही। कंगना का दावा है कि उस अभिनेत्री के इस लुक पर उनके निजी रिश्तों का असर साफ दिख रहा है।