कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, कहा- पार्ट-टाइम नेताओं पर नहीं करता बात
बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले युवाओं को 'गटर छाप' कहा था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि वह पार्ट-टाइम राजनेताओं पर कोई टिप्पणी नहीं करते। दीपके ने सवाल उठाया कि कंगना आखिरी बार संसद में कब नजर आई थीं। उन्होंने आगे कहा कि वह केवल गंभीर राजनीति करने वाले नेताओं पर ही चर्चा करना पसंद करते हैं।