औरैया: रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर की बहू ने एसपी की कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, विवाद के बाद हटाया वीडियो
उत्तर प्रदेश के औरैया में एक सब-इंस्पेक्टर के रिटायरमेंट प्रोग्राम के बाद उनकी बहू ने खाली हॉल में एसपी की कुर्सी पर बैठकर एक वीडियो रील शूट की, जिससे विवाद खड़ा हो गया। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने इसकी कड़ी निंदा की। मामले के पुलिस के संज्ञान में आने के बाद महिला ने माफी मांगी और अपने 16,000 फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम अकाउंट को भी डिलीट कर दिया है।