ओरेकल भारत में 3,000 कर्मचारियों की कर सकती है छंटनी

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओरेकल एक बार फिर अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने की तैयारी में है, जिसका असर भारत में करीब 3,000 लोगों की नौकरियों पर पड़ सकता है। इस छंटनी की जद में कई विभाग आएंगे और कंपनी ने अपने मैनेजरों और टीमों को खर्च कम करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि 31 मई को समाप्त हुए पिछले 12 महीनों के दौरान, ओरेकल ने अपने वैश्विक कार्यबल में 13% यानी 21,000 कर्मचारियों की कटौती की थी।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
ओरेकल भारत में 3,000 कर्मचारियों की कर सकती है छंटनी | ShortKT