ओमान तट पर हमले में लापता भारतीय इंजीनियर की मौत की पुष्टि
ओमान के पास एक व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले के दौरान लापता हुए भारतीय मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर का निधन हो गया है। उनके परिजनों ने इस दुखद खबर की जानकारी दी है। ईरान का दावा है कि जहाज को उस समय निशाना बनाया गया, जब उसने चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए एक प्रतिबंधित मार्ग से जाने की कोशिश की थी।