ओडिशा: विशेष पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची से 20 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

ओडिशा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के अंतर्गत तैयार की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 20 लाख से अधिक लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। सूची से उन नामों को हटाया गया है जो मृत हो चुके हैं, कहीं और शिफ्ट हो गए हैं या फिर जिनकी प्रविष्टियां दो बार दर्ज थीं। इस प्रक्रिया के खिलाफ दावे और आपत्तियां 4 अगस्त तक जमा की जा सकती हैं। हालांकि विपक्ष ने इतने बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने पर आपत्ति जताई है। राज्य की अंतिम मतदाता सूची 6 सितंबर को जारी की जाएगी।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
ओडिशा: विशेष पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची से 20 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए | ShortKT