ओडिशा में मेडिकल पीजी परीक्षा का पेपर वॉट्सऐप पर वायरल, मचा हड़कंप
देश में नीट पेपर लीक को लेकर मचे हंगामे के बीच ओडिशा से भी मेडिकल पीजी प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वॉट्सऐप पर लीक होने की खबर सामने आई है। आरोप है कि परीक्षा के दौरान ही कुछ मोबाइल नंबरों के जरिए सवालों के जवाब भी साझा किए गए। हालांकि, इस मामले पर अधिकारियों का कहना है कि इसे पूरी तरह से पेपर लीक नहीं माना जा सकता।