ओडिशा: गांजा रेड के दौरान पुलिस को मिला नोटों का जखीरा, मशीन भी पड़ गई कम

शुक्रवार को ओडिशा के पुरी जिले के एक गांव में गांजा पकड़ने गई पुलिस को एक घर से भारी मात्रा में नकदी मिली। पुलिस ने वहां से 183 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत ₹90 लाख बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने ₹64.5 लाख से ज्यादा की नकदी भी बरामद की। खबरों के अनुसार, जब्त किए गए नोटों की गिनती इतनी ज्यादा थी कि उन्हें गिनने वाली मशीन भी बीच में ही अटक गई।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
ओडिशा: गांजा रेड के दौरान पुलिस को मिला नोटों का जखीरा, मशीन भी पड़ गई कम | ShortKT