ओडिशा के ऊपर टर्बुलेंस का शिकार हुआ एअर इंडिया का विमान, 17 यात्री घायल; केबिन में आई दरार
मंगलवार को एअर इंडिया की फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट ओडिशा के पास गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। Flightradar24 के डेटा के मुताबिक, इस दौरान विमान अचानक 300 फीट नीचे गिर गया। इस हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के वीडियो में विमान के केबिन के अंदर दरार भी देखी जा सकती है।