ओडिशा: किराए के घर में किचन स्लैब के नीचे मिला महिला का शव, बेटा लापता
ओडिशा के पुरी में एक किराए के मकान से बदबू आने की सूचना पर पुलिस ने जांच की, तो किचन स्लैब के नीचे दबी हुई महिला की सड़ी-गली लाश मिली। पुलिस के अनुसार, स्लैब के उस हिस्से पर हाल ही में प्लास्टर किया गया था। इस मामले में महिला के बेटे पर हत्या का संदेह है, जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।