ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट का शावर भारतीय युवती को पड़ा महंगा, देना पड़ा ₹1.3 लाख का जुर्माना

ऑस्ट्रेलिया में रह रहीं वामिका नाम की एक भारतीय युवती ने साझा किया है कि नहाते समय केवल 5 मिनट गर्म पानी का इस्तेमाल करने के कारण उन्हें AUD 1,900 यानी करीब ₹1.3 लाख का जुर्माना चुकाना पड़ा। दरअसल, शावर के दौरान अचानक फायर अलार्म बज उठा, जिसके चलते पूरी इमारत को खाली करना पड़ा। वामिका का मानना है कि बाथरूम में बनी भाप एग्ज़ॉस्ट फैन के जरिए फायर अलार्म तक पहुंच गई होगी, जिससे यह घटना हुई।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट का शावर भारतीय युवती को पड़ा महंगा, देना पड़ा ₹1.3 लाख का जुर्माना | ShortKT