ऑस्ट्रेलिया में बनी दुनिया की सबसे भारी सोने की ईंट, वजन 521 किलो
ऑस्ट्रेलिया में 521.2 किलोग्राम वजनी सोने की एक विशाल ईंट तैयार की गई है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सोने की ईंट बन गई है, जिसके चलते इसका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। गिनीज़ के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की कई स्वर्ण खनन कंपनियों ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए अपना सोना योगदान में दिया था।