ऑस्ट्रेलिया भारत को लौटाएगा भद्रकाली का त्रिशूल, नंदी और कार्तिकेय की प्राचीन मूर्तियां
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने तमिलनाडु से जुड़ी तीन ऐतिहासिक कलाकृतियों को भारत को सौंपने का निर्णय लिया है, जो अब तक वहां के सांस्कृतिक संस्थानों में रखी गई थीं। इन धरोहरों में देवी भद्रकाली का धातु से बना त्रिशूल, नंदी की पाषाण प्रतिमा और छह मुख वाले भगवान कार्तिकेय (षण्मुख) की पत्थर की मूर्ति शामिल है। इस बात की जानकारी मेलबर्न में हुए तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान दी गई।