ऑस्ट्रेलिया अब भारत को करेगा यूरेनियम की आपूर्ति, भारत की बड़ी कूटनीतिक कामयाबी
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शांतिपूर्ण कार्यों के लिए यूरेनियम देने पर सहमति जता दी है और दोनों देशों ने इस संबंध में प्रशासनिक समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। पहले ऑस्ट्रेलिया एनपीटी पर हस्ताक्षर न करने के कारण भारत को यूरेनियम देने से मना करता रहा था, लेकिन 2014 में उसने अपना फैसला बदल लिया। भारत के लिए बिजली उत्पादन के लक्ष्यों को पूरा करने हेतु यूरेनियम की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है।