ऑफिस स्पेस के किराये में भारी बढ़ोतरी, विदेशी कंपनियों की बढ़ी मांग
कुशमैन ऐंड वेकफील्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की पहली छमाही में भारत में ऑफिस स्पेस लीजिंग में सालाना 5% की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे यह आंकड़ा 43 मिलियन वर्गफीट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इस दौरान ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स ने कुल लीजिंग का 38% हिस्सा यानी करीब 16.5 मिलियन वर्गफीट ऑफिस स्पेस किराए पर लिया है।