ऑनलाइन मीटिंग में फेस पैक लगाकर पहुंची जेन-जी कर्मचारी, बॉस ने दी नसीहत
एक ऑनलाइन मीटिंग के दौरान मैनेजर और जेन-जी कर्मचारी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जब मैनेजर ने कैमरा ऑन करने को कहा, तो युवती चेहरे पर फेस पैक लगाए हुए नजर आई। जब मैनेजर ने उसे सलाह दी कि ये सब लंच ब्रेक में करना चाहिए, तो युवती ने जवाब दिया कि लंच ब्रेक सिर्फ 15 मिनट का है, जबकि फेस पैक को सूखने में 20 मिनट लगते हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स का मानना है कि यह वीडियो केवल एक प्रैंक है।