ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों ने 28% GST मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर की पुनर्विचार याचिका
ऑनलाइन गेमिंग फर्मों ने 28% GST के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा दोबारा खटखटाया है। कंपनियों ने 27 मई को आए फैसले पर पुनर्विचार की अपील की है। उन्होंने कोर्ट से उस निर्णय की समीक्षा करने की मांग की है, जिसमें ऑनलाइन गेमिंग में दांव पर लगाई गई पूरी राशि पर 28% GST लगाने और ₹1.5 लाख करोड़ से ज्यादा के पुराने टैक्स बकाये को सही माना गया था।