ऑटो चालकों की हड़ताल पर बोले फडणवीस, मराठी भाषा को लेकर कोई जबरदस्ती नहीं

महाराष्ट्र में ऑटो और टैक्सी चालकों द्वारा मराठी भाषा के मुद्दे पर किए जा रहे विरोध के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया है कि हिंदी भाषी ड्राइवरों के लिए मराठी में पूरी तरह निपुण होना अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल काम चलाने लायक मराठी आनी चाहिए और इस मामले में सरकार की ओर से कोई सख्ती नहीं बरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि ड्राइवरों को मराठी सिखाने का प्रयास जारी है और यदि ऐसी मांग आती है, तो मराठी सीखने की समय-सीमा को और आगे बढ़ा दिया जाएगा।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
ऑटो चालकों की हड़ताल पर बोले फडणवीस, मराठी भाषा को लेकर कोई जबरदस्ती नहीं | ShortKT