ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी: बहुत गर्म चाय-कॉफी से बढ़ सकता है कैंसर का जोखिम
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार, जो लोग बहुत ज्यादा गर्म चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, उनमें एसोफैगस (खाने की नली) के कैंसर होने की संभावना सामान्य तापमान वाले पेय पीने वालों की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा गर्म तरल पदार्थ गले और खाने की नली की आंतरिक परत को क्षति पहुंचाते हैं। सीने में जलन, बदहजमी, गले या छाती में दर्द और बिना किसी कारण वजन कम होना इस बीमारी के प्रमुख संकेत हो सकते हैं।