एसीबी की कार्रवाई: तिरुपति मंदिर के अधिकारी के घर से सोना-चांदी और नकदी बरामद
आंध्र प्रदेश स्थित तिरुमला तिरुपति देवस्थान (TTD) ट्रस्ट के डिप्टी ईओ मेंदु लोकनाथम के घर पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई इस कार्रवाई के दौरान लगभग ₹5 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। तलाशी के दौरान अधिकारियों को 2 किलो सोना, 6.5 किलो चांदी के बर्तन और ₹12.5 लाख की नकद राशि मिली है।