एसिड अटैक का शिकार होने के बाद भी नहीं हारीं काजल, 10 साल की कड़ी मेहनत से हासिल की दो सरकारी नौकरियां
गुजरात की काजल प्रजापति ने एक दशक के संघर्ष के बाद तलाटी-कम-मंत्री और डिप्टी मामलातदार की सरकारी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। एसिड अटैक सर्वाइवर काजल की यह उपलब्धि आज हज़ारों महिलाओं के लिए मिसाल बन गई है। साल 2016 में एक युवक का शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर उसने काजल पर तेज़ाब फेंक दिया था। इस हमले में उनका चेहरा बुरी तरह झुलस गया था, जिसके बाद उन्हें 25 से अधिक सर्जरी से गुजरना पड़ा था।