टेस्ला और स्पेसएक्स के स्टॉक्स में आई बड़ी गिरावट की वजह से एलन मस्क ने एक बार फिर ट्रिलियनेयर का अपना रुतबा गंवा दिया है। इससे पहले 24 जून को यह दर्जा खोने के बाद, वह 30 जून को दोबारा इस सूची में शामिल हुए थे। स्पेसएक्स के शेयर अपनी लिस्टिंग के बाद के उच्चतम स्तर $225.64 से करीब 30 फीसदी तक नीचे आ चुके हैं।