एलएसी पर चीनी घुसपैठ को लेकर बीजेपी सांसद तापिर गाव ने जताई नाराजगी

अरुणाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद तापिर गाव ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सेना पीएलए की कथित घुसपैठ को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। गाव ने बताया कि साल 2019 में जब उन्होंने संसद के भीतर चीन की घुसपैठ का मामला उठाया था, तो उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। सांसद के अनुसार, उस वक्त उन्हें यह कहकर चुप करा दिया गया कि ऐसी बातें उठाने से भारतीय जवानों का मनोबल गिर सकता है।

by shortkt.com
कल