एयरफोर्स के रिटायर्ड सार्जेंट से पीजी मालिक तक: जानें हरिराम गुप्ता की संपत्ति का दायरा
दिल्ली में पीजी बिल्डिंग हादसे के मामले में पकड़े गए 81 वर्षीय मालिक हरिराम गुप्ता भारतीय वायुसेना के पूर्व सार्जेंट हैं। पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम में रहने वाले हरिराम एक पेंट की दुकान भी चलाते हैं। स्थानीय पड़ोसियों का कहना है कि गुरुग्राम में उनके पास कम से कम चार अन्य संपत्तियां भी मौजूद हैं। हालांकि ये प्रॉपर्टी उनकी पत्नी के नाम पर दर्ज हैं, लेकिन पीजी का सारा कामकाज हरिराम ही संभालते थे।