एम्स दिल्ली में इलाज के लिए कितना लंबा है इंतज़ार? जानिए वेटिंग का पूरा हाल
दिल्ली एम्स में इलाज के लिए 13 साल तक सर्जरी का इंतज़ार करने वाली 15 साल की तन्वी की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, एम्स में ओपीडी के लिए बिना अपॉइंटमेंट 2 से 4 घंटे और ऑनलाइन बुकिंग के जरिए 1 से 3 हफ्ते का समय लग सकता है। इसके अलावा, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन के लिए 1 से 3 महीने, एमआरआई के लिए 6 से 12 महीने और ब्रेन या हार्ट की सर्जरी के लिए 2 साल तक की वेटिंग चल रही है।