एमेज़ॉन पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना, राम मंदिर प्रसाद के नाम पर बेच रहा था सामान्य मिठाइयां
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ई-कॉमर्स कंपनी एमेज़ॉन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। कंपनी पर आरोप है कि वह 'श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' के नाम से साधारण मिठाइयां बिकवा रही थी। इन उत्पादों में बूंदी लड्डू, घी, खोया और गाय के दूध के पेड़े शामिल थे। इन्हें 'बिहार ब्रदर्स' ब्रांड के तहत राम मंदिर ट्रस्ट की अनुमति के बिना ही वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था।