एमपी: जूते गंदे होने के डर से बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला पार करने वाला पटवारी सस्पेंड

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। नीलेश नामदेव नाम के यह पटवारी इलाके में बारिश से हुए नुकसान का सर्वे करने गए थे। इस दौरान रास्ते में भरा पानी पार करने के लिए उन्होंने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ का सहारा लिया और उस पर बैठकर पानी पार किया। ग्रामीणों का कहना है कि पटवारी को अपने जूते खराब होने की चिंता थी, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया है।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
एमपी: जूते गंदे होने के डर से बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला पार करने वाला पटवारी सस्पेंड | ShortKT