एमपी: केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ आदिवासियों का अनोखा प्रदर्शन, चिता पर लेटीं महिलाएं
मध्य प्रदेश के छतरपुर में ₹44,605 करोड़ की केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के खिलाफ आदिवासी समुदाय के लोग लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन के दौरान 11 आदिवासी महिलाएं चिता पर लेट गईं, जबकि 6 महिलाओं ने फांसी लगाने का नाटक कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारी परिवारों की मांग है कि उन्हें सही मुआवजा और पुनर्वास मिले, साथ ही इस पूरी परियोजना में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।