एप्पल ने पहली बार अपने पार्टनर ओपनएआई के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चुराने का दावा
एप्पल ने कैलिफॉर्निया की एक फेडरल अदालत में ओपनएआई के विरुद्ध केस दर्ज किया है, जिसमें कंपनी पर ट्रेड सीक्रेट्स चुराने का इल्जाम लगाया गया है। एप्पल का कहना है कि उसके कुछ पूर्व स्टाफ मेंबर्स ने नौकरी छोड़ने के दौरान कंपनी की गोपनीय तकनीकें चुराईं और उन्हें ओपनएआई को सौंप दिया। टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने पिछले 50 वर्षों में पहली बार अपने किसी करीबी बिजनेस पार्टनर के खिलाफ कानूनी कदम उठाया है।