एनवीडिया प्रमुख जेंसेन हुआंग की मशहूर लेदर जैकेट ₹9 करोड़ में नीलाम हुई

चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेंसेन हुआंग की खास पहचान बन चुकी ब्लैक लेदर जैकेट सूदबी की नीलामी में 9.6 लाख डॉलर यानी करीब 9 करोड़ रुपये में बिकी है। इस जैकेट की नीलामी के लिए 40,000 से 60,000 डॉलर का अनुमान लगाया गया था, लेकिन यह उम्मीद से 16 गुना ज्यादा दाम पर बिकी। नीलामी के दौरान 45 संग्राहकों ने कुल 65 बार बोलियां लगाईं। हुआंग ने इस जैकेट को साल 2023 में एक इवेंट के दौरान पहना था।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
एनवीडिया प्रमुख जेंसेन हुआंग की मशहूर लेदर जैकेट ₹9 करोड़ में नीलाम हुई | ShortKT