एथेंस में जंगल की आग बुझा रहे दो हेलीकॉप्टर हवा में टकराए

ग्रीस के दमकल विभाग के अनुसार, रविवार को एथेंस में जंगल की आग पर काबू पाने के दौरान दो हेलीकॉप्टर हवा में ही एक-दूसरे से टकरा गए। इस घटना के बाद राहत और बचाव दल को तुरंत काम पर लगा दिया गया है। एक हेलीकॉप्टर में सवार सभी क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आपको बता दें कि इलाके में 100 से ज्यादा घर पहले ही आग की चपेट में आ चुके हैं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
एथेंस में जंगल की आग बुझा रहे दो हेलीकॉप्टर हवा में टकराए | ShortKT