एक महीने में ₹21 तक महंगी हुई चीनी, जानिए इसके पीछे की वजह
खबरों के अनुसार, देश के चुनिंदा इलाकों के रिटेल मार्केट में चीनी की कीमत ₹65 से ₹69 प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि जुलाई में यह ₹48 प्रति किलो थी। सरकार का कहना है कि देश के भीतर कम उत्पादन, आगामी त्योहारों के कारण बढ़ती मांग, खराब मौसम से फसलों को हुआ नुकसान और वैश्विक स्तर पर आपूर्ति में गिरावट इसके मुख्य कारण हैं। इस बीच, सरकार ने राहत देते हुए 10 लाख टन कच्ची चीनी के बिना शुल्क (ड्यूटी-फ्री) आयात की अनुमति दे दी है।